डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है संविधानिक कर्तव्यों की पूर्ति – गोपालदादा तिवारी
पुणे में कांग्रेस के अभिवादन कार्यक्रम में वक्तव्य

पुणे। "हर नागरिक को समान मताधिकार देने वाला संविधान ही भारत की पहचान है। यदि हम संविधानिक मूल्यों की रक्षा करेंगे, तभी श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है," ऐसा मत कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने व्यक्त किया। वे पुणे मनपा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर आयोजित अभिवादन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह कार्यक्रम "महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस लीगल विभाग" की ओर से डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

गोपालदादा तिवारी ने कहा कि देश की दिशा संविधान आधारित होनी चाहिए और इसका ध्यान रखना विपक्षी दलों का संवैधानिक कर्तव्य है। विरोधी पक्षों की सक्रियता और उनकी संविधानिक जिम्मेदारी ही बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के संयोजक महासचिव एड. फैयाज शेख ने स्वागत व प्रास्ताविक किया। उपाध्यक्ष एड. शहीद अख्तर ने मनोगत व्यक्त किया। इस अवसर पर एड. श्रीकांत पाटील, एड. सुरेश नांगरे, एड. बाळासाहेब बामणे, एड. विजय तिकोणे, एड. अतुल गुंड पाटील, एड. राजाभाऊ चांदेरे, एड. इरफान शेख, एड. सुरेश देवकर, एड. अलीस सैयद, इंटक के मनोहर गाडेकर, वरिष्ठ कांग्रेसजन सुरेश नांगरे, सुभाष जेधे, गणेश शिंदे, धनंजय भिलारे, विना कदम, अनिल धिमधीमे, विक्रांत धोत्रे आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर संविधान की प्रतियों का वितरण और उसका सामूहिक वाचन भी किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न धर्मों के स्वतंत्रता सेनानियों के लम्बे संघर्ष और बलिदान के कारण भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। इस आज़ादी की कीमत को समझते हुए संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र का शिल्पकार होता है और संविधान आधारित राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतर्कता ही डॉ. बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अंत में एड. राजेंद्र काळेबेरे ने आभार प्रदर्शन किया।


Comments
Popular posts
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
वाड्रा मामले में राहुल गांधी पर लगाए आरोप हास्यास्पद और बौद्धिक दिवालियापन का प्रमाण – कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी”
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image