इस आयोजन में पुरातन समय के योग से लेकर आधुनिक योग तक के विभिन्न आयाम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में शंखनाद से शुरुआत होगी, जिसमें पृथ्वी की उत्पत्ति और दिन-रात की अवधारणा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सूर्यनमस्कार, चंद्रनमस्कार, ट्राइबल योगा और योगा विद इक्विपमेंट जैसे विषयों पर प्रदर्शन होगा। छात्र डंबल योग, थेरा बैंड, ब्रिक, मेडिसिन बॉल का उपयोग करते हुए योग फॉर स्पोर्ट्स, नृत्य योग और दीप योग भी दिखाएंगे।
इसके अलावा, भविष्य की पीढ़ी के लिए 'फ्यूचर योग', 'पावर योगा फ्लेक्स', 'फ्लो मल्लखंब' और 'रोप मल्लखंब' जैसे विशेष योग भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। स्केटिंग और एक्का योग के प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग कर उसका ऑडियो-वीडियो (एवी) भी दिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को ओलंपिक में अधिक पदक दिलाने की दिशा में प्रेरित करना है। इस विशेष पहल का आयोजन डेक्कन एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया गया है।