ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने किया पूरे लोकई तिवारी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का अनावरण
बल्दीराय/सुल्तानपुर : बल्दीराय ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बाबू शिवकुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सतहरी के ग्राम पूरे लोकई तिवारी में चौराहे पर स्थापित भव्य दुर्गा प्रतिमा का विगत बुधवार शाम ग्राम वासियों की मौजूदगी में मां जगदंबा की प्रतिमा का अनावरण किया। 

 इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु मोहन शास्त्री, रूद्रमणि तिवारी, एड. आनंद तिवारी, एड. आलोक तिवारी, संयोजक रवि तिवारी, संजय तिवारी, राकेश तिवारी, गगन तिवारी, अनूप तिवारी, दीपक तिवारी, कल्लू दुबे, आदर्श दुबे, भोला शुक्ला, राम नेवल प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, बबलू प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, राममिलन प्रजापति, आशीर्वाद तिवारी, अर्णव तिवारी, सिद्धार्थ उर्फ काका तिवारी, सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त पंडाल स्थल पर मौजूद थे। 

 बता दें कि ग्राम पूरे लोकई तिवारी में सन 2005 में वरिष्ठ पत्रकार श्री लवकुश तिवारी की अध्यक्षता में नवदुर्गा पूजा समिति की स्थापना हुई थी और तभी से यहां हर साल मां जगदंबा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होती है और पूर्णिमा तक विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

ब्लॉक प्रमुख बाबू शिव कुमार सिंह ने इस अवसर पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी गांव में मां जगदंबे की प्रतिमा स्थापित होती है वहां माता की कृपा वर्ष भर बनी रहती है। इस लिहाज से ग्राम पूरे लोकई तिवारी के ग्रामवासी काफी भाग्यशाली है। उन्होंने माता के सभी भक्तों को नवरात्रि दशहरा और दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामना भी अपने संबोधन के दौरान दी। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने यह भी कहा कि इस गांव से हमारा बहुत पुराना नाता है और मैं यहां सन 2005 से आता रहा हूं और भविष्य में भी ग्राम वासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। 
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बाबू शिव कुमार सिंह के हाथों हुई और उन्हीं के द्वारा मां जगदंबा का नेत्र दर्शन भक्तों को करवाया गया।  इस अवसर पर मां भगवती की जोरदार नारे लगाए गए। 
Comments
Popular posts
पूर्वांचल में ड्रोन उड़ानें वाले चोरों का खौफ: ग्रामीण रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
पुणे में नदी किनारे की जमीन पर रातोंरात कब्जा!
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image