क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र विष्णु मोहन पाठक सम्मानित
कुंडवार/ सुल्तानपुर : आज़ 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कुड़वार में स्व श्री अंबिका प्रसाद पाठक स्वतन्त्रता सेनानी के पुत्र विष्णु मोहन पाठक निवासी सोहगौली को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुड़वार के अध्यक्ष नंद लाल मौर्य ने कांग्रेस पार्टी का पटुका व अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया।