अमन दुबे ने जनता से की वृक्षारोपण करने की अपील
हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अमन दुबे ने किया वृक्षारोपण 

रिपोर्ट:दुर्गेश शर्मा ब्यूरो चीफ अमेठी

जगदीशपुर अमेठी।विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटेहटी निवासी राम पुकारे द्विवेदी के पुत्र अमन द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने अमेठी की जनता से वृक्षारोपण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी केवल इसलिए हो रही है क्योंकि लोग पेड़ काटना तो जानते हैं लेकिन पेड़ लगाना नहीं जानते यदि यही हाल रहा तो आने वाली पीढ़ी के लोग ऑक्सीजन न मिलने से अपना जीवन नष्ट कर देंगे।इसीलिए पेड़ हमारे अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण मूल्यवान व आवश्यक है।क्योंकि उन्होंने हमें दो महत्वपूर्ण जीवन आवश्यक चीज प्रदान की है भोजन और ऑक्सीजन।इसीलिए वृक्षारोपण करें और जीवन बचाएं।आगे उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने की शुरुआत हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के साथ-साथ अमेठी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने की।वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को मिशन ग्रीन उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ना चाहिए और पेड़ लगाना चाहिए।उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प जरूर ले।
Comments
Popular posts
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image