महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची घोषित; रवीन्द्र धंगेकर को पुणे से बनाया उम्मीदवार
पुणे 21 मार्च : महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में बहुचर्चित पुणे संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी ने कस्बा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक रविंद्र धंगेकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस प्रकार अब पुणे में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुणे महानगरपालिका के पूर्व मेयर मुरलीधर मोहोल और कस्बा के मौजूदा विधायक रविंद्र धंगेकर के बीच सीधी लड़ाई होनी तय है। 

दौरान कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान को टिकट दिए जाने की मांग होती रही और आज गुरुवार को कांग्रेस भवन में पूर्व उप महापौर आबा बागुल के समर्थन में अनेक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी और बगल को टिकट न मिलने की स्थिति में चुनाव में स्थिर भूमिका अपने की चेतावनी दी थी। 


उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है और इस सूची में रवीन्द्र धंगेकर को पुणे से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वसंतराव चव्हाण को नांदेड़ से उम्मीदवार बनाया गया है। कोल्हापुर से शाहू महाराज छत्रपति की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी गई है। नंदुरबार में गोवाल पदावी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र से कुल 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस महाराष्ट्र की 48 में से कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची

1. नंदुरबार-गोवल पदवी

2. अमरावती- बलवंत वानखेड़े
3. नांदेड़- वसंतराव चव्हाण

4. पुणे- रवीन्द्र धांगेकर

5. लातूर- डॉ. शिवाजी राव कालगे

6. सोलापुर- प्रणीति शिंदे

7. कोल्हापुर - शाहू महाराज छत्रपति


आपको बता दे कि अब पुणे संसदीय सीट का चुनाव दिलचस्प होने वाला है क्योंकि वसंत मोरे ने भी पुणे से अनिवार्य रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यदि वसंत मोरे भी चुनाव में उतर जाते हैं तो पुणे महानगरपालिका के तीन पूर्व नगर सेवक लोकसभा के चुनाव में आमने-सामने होंगे।


Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image