पुणे शहर भाजपा उत्तर भारतीय सेल के शहराध्यक्ष पद पर एड. सूरज दुबे की नियुक्ति
 पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : पुणे में उत्तर भारतीय समाज के तेज तर्रार युवा नेता माने जाने वाले एड. सूरज शेषधर दुबे को पुणे शहर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय सेल का पुणे शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र श्री दुबे को भाजपा के पुणे शहराध्यक्ष धीरज घाटे ने अभी हाल में ही सौंपा है। 


 गौरतलब है कि पुणे शहर में लाखों की संख्या में उत्तर भारतीय निवास करते हैं और पुणे के मतदाता भी हैं। इन उत्तर भारतीयों में एड. दुबे की अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है जिसका लाभ निश्चित तौर भाजपा को मिलेगा। ध्यान रहे एड. सूरज दुबे विश्व प्रसिद्ध फौलादी वॉल फाइटर रामभक्त रवी रामजी पांडे के सगे भांजे हैं और लंबे समय से भाजपा में कार्य कर रहे हैं। इसके पहले वे भाजपा उत्तर भारतीय सेल में महामंत्री पद पर कार्यरत थे। 


 अपनी नियुक्ति के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए एड. सूरज दुबे ने कहा कि, शहराध्यक्ष श्री घाटे ने मुझ पर विश्वास दर्शाया है जिस पर भाजपा की ‘राष्ट्र प्रथम’ नीति पर अमल करते हुए मैं पुणे शहर के लाखों उत्तर भारतीयों को संगठित कर भाजपा के माध्यम से उनकी समस्याओं को हल करने हेतु पूरी तन्मयता से कोशिश करूंगा। 


 एड. दुबे ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र वह राजनैतिक दल है जो बिना किसी भेदभाव के ‘ सबका विकास-सबका विश्वास’ की नीति पर चलती है। इसलिए तमाम उत्तर भारतीय भाजपा के साथ खड़े होंगे इसका मैं विश्वास दिलाता हूं। 


दौैरान फौलादी फाइटर रवी रामजी पांडे और उनके हजारों समर्थकों की ओर से एड. सूरज दुबे को लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दिए जाने का सिलसिला जारी है।
Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
लॉक डाउन में भी मस्जिदों से अजान, यूपी के ग्रामीण अंचलों में बदस्तूर जारी है नमाज प्रथा
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ अजय चंदन वाला को पद से हटाया गया
Image