इसौली के बी एम यादव का कांग्रेस में भी कमाल!
नीतियों और नारों से जिले की दीवारों को किया लाल

सुल्तानपुर से कैलाश शंकर तिवारी :  अब से करीब 3 साल पहले तक समाजवादी पार्टी में, अपनी पार्टी निष्ठा और सक्रियता तथा क्षेत्र की जनता की सेवा को लेकर लोकप्रिय रहे इसौली के रैपुरवा गांव के मूल निवासी बी एम यादव, अब कांग्रेस पार्टी में हैं और इसौली सहित समूचे सुल्तानपुर जिले में सक्रिय हैं। 

 एक समय में उन्होंने इसौली और सुल्तानपुर में अपने क्रिएटिव दिल और दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने स्टाइल में सपा को बुलंदियों पर पहुंचाया था। अब बीएम यादव का दिल और दिमाग कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए भी जिले में कमाल का काम शुरू कर दिया है। सभी जाति धर्म के लिए सतत काम करने वाले बीएम यादव सभी जाति और धर्म के लोगों में अपने भाई के रूप में जाने जाते हैं। 
बीएम यादव ने सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में दीवारों पर "इंडिया गठबंधन" और कांग्रेस पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जिले में नई चेतना बनानी शुरू कर दी है। 

बी एम यादव ने इसौली सहित जिले की अधिकांश दीवारों पर "जीतेगा इंडिया-सेवा करेगी कांग्रेस" का स्लोगन लिखवा दिया है। इस स्लोगन के बीच में कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह "पंजा" भी प्रमुखता से बनाया गया है। जिसे देखते हुए राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि बी एम यादव इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयार हो गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि, बी एम यादव आरंभ से ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और अपनी कर्मठता के चलते शीर्ष नेतृत्व के काफी करीब रहे। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी ने उन्हें कभी भी चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया। एक कद्दावर नेता को जिस प्रकार का मान सम्मान मिलना चाहिए वह भी उन्हें सपा से नहीं मिला। परिणाम स्वरूप श्री यादव ने विगत विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से खिन्न होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस पार्टी में बी एम यादव को समुचित मान सम्मान मिला और पार्टी ने उन्हें इसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया। यह अलग बात है कि उस दौर में पार्टी के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल न होने की वजह से प्रदेश भर में पार्टी के उम्मीदवारों को पराजय का मुंह देखना पड़ा था।  

अब जबकि विपक्ष ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन बनाया है तो मौजूदा समय में सुल्तानपुर और प्रदेश भर में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए अच्छी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। सुल्तानपुर में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर चुनाव जितवाने के लिए बीएम यादव ने कमर कस ली है। इसी के तहत उन्होंने अनेक स्थानों पर बैनर पोस्टर और दीवारों पर इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के समर्थन में पार्टी की नीतियों और चुनाव जीत सकने वाले नारे लिखवा दिए हैं। 
 
 सुल्तानपुर में कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार संभवतः बीएम यादव को बनाएगी और लोकसभा चुनाव लाड़वाएगी इस आशय की चर्चा अब पूरे जिले में शुरू हो गई है। श्री यादव ने चुनावी दृष्टिकोण से काम भी शुरू कर दिया है।  
गौरतलब है कि बीएम यादव कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं जिससे इस बात की पूरी संभावना है कि कांग्रेस पार्टी श्री यादव के लिए सुल्तानपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन में दावा करेगी।
Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image