मुंबई-पुणे-सोलापुर मार्ग पर चली पहली ‘वंदेभारत’, पुणे स्टेशन पर ‘वंदेभारत ट्रेन’ का भव्य स्वागत


 विधायक सुनील कांबले, डीआरएम इंदू दुबे सहित सैकड़ों पुणेकरों ने किया उदघाटन

 ढोल नगाड़े बजाकर ट्रेन के अतिथियों व यात्रियों का हुआ सत्कार

पुणे से दौंड़ तक वंदे भारत में सवार हुए मीडियाकर्मी व पत्रकारों ने की सराहना


लवकुश तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार

पुणे। मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समारोहपूर्वक हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई मुंबई-सोलापुर ‘वंदेभारत ट्रेन’ जब मध्य रेल पुणे मंडल के पुणे रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां देश का गौरव बढ़ाने वाली इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। ‘वंदेभारत ट्रेन’ का पुणे रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने के लिए पुणे के कैंन्टोन्मेंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कांबले, मध्य रेल पुणे मंडल प्रबंधक श्रीमती इंदू रानी दुबे, एडीआरएम बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मिलिंद हिरवे, जन संपर्क अधिकारी मनोज झंवर आदि अधिकारी व बड़ी संख्या में स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारी व पुणेकर नागरिक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी, प्रिंट मीडिया के पत्रकार आदि मौजूद थे। 

 

पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफाम नंबर एक पर बड़ी ही
उत्सुकता के साथ वंदेभारत ट्रेन की प्रतीक्षा करते पुणेकर

पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेट फाॅर्म नंबर एक पर भव्य स्वागत पांडाल बनाया गया था जिसके माध्यम से ‘वंदेभारत ट्रेन’ का पुणे स्टेशन पर स्वागत करने आए अतिथियों का रेल अधिकारियों की ओर से स्वागत सत्कार किया गया और मंच संचालक श्री सक्सेना द्वारा ‘वंदेभारत ट्रेन’ के संबंध में उपस्थितों को वृस्तृत जानकारी दी गई।  

 
इसी क्रम में पुणे स्टेशन पर  वंदे भारत गाड़ी के पहुंचने पर विधायक सुनील कांबले की प्रमुख उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।  इसके पहले पुणे रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह  ने रेल प्रशासन की ओर से गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पुणे से कई गणमान्य अतिथि, व्यापारिक एवं सामाजिक, शैक्षिक तथा यात्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि,  पत्रकार, छात्र-छात्राओं आदि ने ट्रेन के उद्घाटन स्वरूप ‘वंदेभारत विशेष गाड़ी’ से सोलापुर की ओर यात्रा करते हुए इस यादगार यात्रा के साक्षी बनें । इसके अलावा  मुंबई से आए छात्रों, अभिभावकों ने भी यात्रा का आनंद लिया । इस अवसर पर पुणे रेल मंडल सांस्कृतिक अकादमी, स्काउट गाइड की ओर से आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।                 

देहूरोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की प्रतीक्षा

          मुंबई -पुणे -सोलापुर रेल  मार्ग पर पहली बार वंदे भारत गाड़ी चलाई गई है । मनोहारी एवं आकर्षक रूप से सजाई गई गाड़ी को देखने स्टेशन पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।  उन्होंने रोमांचित होकर गाड़ी के साथ फोटो, सेल्फी भी खिंचवायी। लोनावला से पुणे तथा आगे दौंड तक रास्ते के तलेगांव, देहूरोड, आकुर्डी, चिंचवड, पिंपरी, खड़की, शिवाजीनगर, लोणी, उरुली, केडगांव, पाटस आदि स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन पास होने के समय वहां  उपस्थित तथा उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे जनसमुदाय ने ट्रेन को देखकर रोमांचित होकर जबरदस्त आनंद प्रकट किया और ढोल नगाड़े बजाते हुए ट्रेन का स्वागत किया।  

     

वंदे भारत ट्रेन में सवार हुए स्कूली बच्चों का उत्साह बस देखते ही बनता था

वंदे भारत गाड़ी के स्वागत कार्यक्रम के आयोजन हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, स्टेशन डायरेक्टर डॉ. रामदास भिसे तथा उनकी टीम ने संयोजन एवं समन्वय कर इसे सफल बनाया । इस दौरान पुणे में गाड़ी के स्वागत हेतु बड़ी संख्या में लोग, यात्री, तथा  राज्य सरकार के अधिकारी, रेल अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

 आपको बतादें कि, ‘वंदे भारत ट्रेन’ में पुणे से दौंड़ तक की यात्रा के दौरान पत्रकारों ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों से बातचीत की और इस  ‘वंदे भारत ट्रेन’ के बारे में जानने का प्रयास किया। अनेक यात्रियों ने ‘वंदे भारत ट्रेन’ में यात्रा करते हुए अपने आपको रोमांचित बताया और कहा कि यह वास्तव में भारतीय रेलवे में क्रांति की शानदार शुरूवात है। बुजुर्गों ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी ट्रेन नहीं देखी थी जो इतनी सुख सुविधा से लैस हो। छात्र-छात्राओं ने तो ‘वंदे भारत ट्रेन’ से उत्साहित होकर पूरे रास्ते वंदे भारत...वंदे भारत का जैसे नारा लगाया। 

 गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते भारत की बहुत ही शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल दोनों का प्रतिबिंब है। अभी तक 10 ऐसी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इन दोनों वंदेभारत ट्रेनों को मिलाकर वंदेभारत ट्रेनों की संख्या चार हो गयी है।. साईं नगर शिर्डी और शोलापुर दोनों स्थान धार्मिक दृष्टि से खास हैं। इसलिए यहां रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या खूब होती ह। इन्हीं यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेन चलाई गयी हैं।  पहली ट्रेन पंढरपुर भगवान विट्ठल भगवान की नगरी सोलापुर को रवाना की गयीै। दूसरी ट्रेन साईं नगरी शिर्डी को रवाना हुई। यह ट्रेन अब 11 फरवरी से यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। 

 इन रूटों पर चल रही वंदेभारत

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है। वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली।  तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चैथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी।  पांचवीं वंदेभारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली।  इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच शुरू की गयी है।  अब मुंबइ-पुणे-सोलापुर और मुंबई नाशिक शिर्डी जैसी दो और वंदेभारत को मिलाकर यह संख्या 10 हो गई है। 

Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image