एमडी के.के. गोयल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण
पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : देश के भवन निर्माण क्षेत्र में पुणे के प्रतिष्ठित भवन निर्माता ‘‘ कोहिनूर ग्रुप ’’ का एक बार फिर डंका बजता हुआ सुनाई दे रहा है। भारत की शीर्ष रियलइस्टेट कंपनियों में पुणे के ‘‘ कोहिनूर ग्रुप ’’ को ‘कंस्ट्रक्शन वीक’ नामक भवन निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित ऑनलाइन पत्रिका ने इस साल यानी सन 2022 में 35वें स्थान पर रखा है। सन 2001 में इसी ‘कंस्ट्रक्शन वीक’ ने कोहिनूर ग्रुप को 78वें स्थान पर रखा था और इससे भी खास बात यह कि, सन 2021 में कोहिनूर ग्रुप इसमें 77वें स्थान पर था किंतु इसी एक साल में कोहिनूर ग्रुप का यह ग्राफ छलांग लगाता हुआ ‘कंस्ट्रक्शन वीक’ के 35 वें स्थान तक पहुंच गया है। यह वास्तव में कोहिनूर ग्रुप की अत्यंत तेजी से होती प्रगति का द्योतक है और उसकी लोकप्रियता का बहुत तेजी से बढ़ता मापदंड भी है।
कृष्णकुमार गोयल जी की प्रतिक्रिया
इस संबंध में कोहिनूर ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री कृष्णकुमार गोयल ने अपनी ताजी प्रतिक्रिया मंे कहा है कि यह निश्चित तौर पर हमारे लिए गर्व का क्षण है और इसके लिए कोहिनूर गु्रप के संयुक्त प्रबंध निदेशक हमारे चिरंजीव श्री विनीत गोयल और श्री राजेश गोयल सहित मैं अपने पूरे कोहिनूर ग्रुप को खासकर कोहिनूर ग्रुप के सभी 450 से अधिक कर्मचारियों को बधाई का पात्र मानता हूं, साथ ही अपने ग्राहकों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमें लोकप्रियता के इस शिखर तक पहुंचाया है। मैं समाज के हर वर्ग के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जो हमारे शुभचिंतक हैं और लगातार हमें फोन कर हमारा उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
श्री गोयल ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि कोई भी काम प्रामाणिकता, ईमानदारी और निष्ठा से किया जाए तो निश्चित ही उसमें सफलता और यश मिलता है और यही मेरे कार्य करने का तरीका है। इसमें मुझे अपने अपने दोनों बेटों विनीत और राजेश का भरपूर सहयोग मिला है और मेरा तो यह मानना है कि इस सफलता का श्रेय भी मेरे बेटों को मिलना चाहिए। वे दोनों ही बहुत ही संस्कारी हैं और दूरदृष्टि को ध्यान में रखकर अपने बिजनेस को संभाल रहे हैं। अंत में श्री गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
इस प्रकार तय होता है वरिष्ठता क्रम
आपको बतादें कि, ‘‘कंस्ट्रक्शन वीक’’ भारत के सभी रियल इस्टेट कंपनियों का लेखा जोखा हर साल तैयार करती है। इनमें देश के तमाम भवन निर्माताओं की कार्यशैली, भवन निर्माण की गुणवत्ता, डिजाइन और ग्राहकों के बीच संबंधित भवन निर्माता कंपनी की लोकप्रियता आदि के आधार पर हर साल प्रतिष्ठित ‘‘ कंस्ट्रक्शन वीक ’’ नामक यह ऑनलाइन पत्रिका वरिष्ठता क्रम तैयार करती है और इसका प्रकाशन करती है। इस साल ‘‘ कंस्ट्रक्शन वीक ’’ ने देश भर की कुल 72 भवन निर्माता कंपनियों का वरिष्ठता क्रम बनाया है जिसमें पहले अनुक्रम पर गोदरेज प्रापर्टीज को रखा गया है जबकि अंतिम यानी 72वें स्थान पर बिरला ईस्टेट्स को स्थान दिया गया है। पुणे के प्रतिष्ठित कोहिनूर ग्रुप को ‘‘ कंस्ट्रक्शन वीक ’’ ने इस साल 2022 में 35वें स्थान पर रखा है।
उल्लेखनीय है कि ‘‘ कंस्ट्रक्शन वीक ’’ ने कोहिनूर ग्रुप को 2001 में 78 वां स्थान दिया था और 2021 में कोहिनूर ग्रुप को 77वां स्थान ही मिल सका था। जबकि पिछले 1 वर्षों में कोहिनूर गु्रप ने अपनी लोकप्रियता का ग्राफ आधे से भी अधिक ऊपर उठाते हुए 2022 में उसी ‘‘ कंस्ट्रक्शन वीक ’’ में अपना 35वां स्थान बना लिया है। यह कोहिनूर ग्रुप के लिए वास्तव में अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धी है।