कुड़वार में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
सुल्तानपुर, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क: इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार ब्लाक में पूर्व प्रत्याशी बीएम यादव ने भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कोटिया,ककरहा,सरैया,पूरे बिशेन,पूरे भूलई,अलीगंज बाजार तक 5 किमी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

इस दौरान बीएम यादव ने कहा कि साल 2024 चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जनता महंगाई से त्रस्त है।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।इसकी कड़ी में कुड़वार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बीएम यादव ने भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भी इसौली विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

इस दौरान बीएम यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।बीएम यादव ने कहा कि पैसों के दम बीजेपी विपक्ष को तोड़ने का काम कर रही है।अब लोग महंगाई से त्रस्त हो चुके है।इसीलिए कांग्रेस की रैली में जनसैलाब उमड़ रहा है।उन्होंने कहा कि साल 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इस मौके पर जिला महासचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी "चौटाला",ब्लाक अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य,जिला महासचिव इंतजार अहमद पिंटू,काली सहाय सिंह,जिला सचिव मनोज तिवारी,मोबीन अहमद,ब्लाक अध्यक्ष बल्दीराय इमरान मोनू,जिला सचिव अती उल्ला अंसारी,अंकित पाठक,राम बहादुर यादव,उस्मान खान,जितेंद्र यादव,अमरनाथ शर्मा,राजेश मौर्य,जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा,राम चरण यादव,राम प्रगट यादव,केदार नाथ यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Popular posts
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image