उत्तर भारतीय समाज के रत्न शिवा रमेश दुबे का दु:खद निधन; फौलादी फाइटर रवी रामजी पांडे के भांजे थे शिवा दुबे
पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क :  उत्तर भारतीय समाज के रत्न शिवा रमेश दुबे का 20 मार्च 2022 की रात करीब 3.30 बजे उपचार के दौरान दु:खद निधन हो गया। उन्हें तेज दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने यह नश्वर संसार हमेशा के लिए छोड़ दिया। वे 32 वर्ष के थे।

 शिवा दुबे के पीछे माता पिता, पत्नी, एक बेटी और दो बेटे जैसा भरापुरा परिवार है। शिवा दुबे विश्व प्रसिद्ध फौलादी फाइटर रवी रामजी पांडे के भांजे थे। 

उनके निधन की खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैली और सुबह होते ही उनके निवास स्थान अमृतेश्वर गणेश चौक जय जवान नगर येरवडा पुणे-6 पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

दोपहर करीब 12 बजे येरवडा स्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। 

 इस मौके पर फौलादी फाइटर रवी रामजी पांडे, पूर्व विधायक व भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, पूर्व विधायक बापू साहेब पठारे, नगरसेवक संजय भोसले, नगरसेवक अविनाश साल्वे, शंकरसेठ चव्हाण, उत्तर भारतीय नेता मनोज टी मिश्रा, राजेन्द्र दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 


इस मौके पर फौलादी फाइटर रवी रामजी पांडे ने अश्रुपूरित नेत्रों से शिव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैंने अपना भांजा खोया है किंतु समाज ने शिव के रूप में एक अनमोल रत्न खो दिया है जिसकी पूर्ति अब नहीं होगी।
Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
लॉक डाउन में भी मस्जिदों से अजान, यूपी के ग्रामीण अंचलों में बदस्तूर जारी है नमाज प्रथा
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ अजय चंदन वाला को पद से हटाया गया
Image