पुणे, 30 जनवरी भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : किसानों के लिए "किसान रक्षा कवच" नामक एक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कार्यक्रम एग्रोस्टार एप पर किसानों के लिए शुरू किया गया है।भारत का सबसे बड़ा डिजिटल किसान नेटवर्क और कृषि-इनपुट प्लेटफॉर्म। देश में 50 लाख से अधिक किसान कृषि परामर्श और अच्छी गुणवत्ता और ओरिजिनल कृषि उत्पादों तक पहुंच के लिए एग्रोस्टार के साथ जुड़े हुए हैं।
एग्रोस्टार किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 'किसानों की जीत में मदद' के मिशन पर काम कर रहा है। किसानों के साथ कई बातचीत और एक बहुत ही महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझने के बाद, किसान रक्षा कवच - एक व्यक्तिगत दुर्घटना समूह बीमाप्रोग्राम, किसानों को दुर्घटना से होने वाली आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता की अनिश्चितताओं के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एग्रोस्टार एप पर पेश किया गया है। कार्यक्रम की शर्तों के आधार पर, जो किसान एग्रोस्टार एप से कृषि उत्पादो को खरीदता है, उसे 2 लाख रु. का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर का लाभ मिलेगा।
यह समूह बीमा प्रोग्राम केयर हेल्थ इंश्योरेंस और ग्रामकवर के सहयोग से शुरू किया गया है, जहां केयर हेल्थ इंश्योरेंस इस समूह बीमा पॉलिसी का बीमाकर्ता है और ग्रामकवर प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सुविधाजनक बना रहा है। एग्रोस्टार एप पर कई किसानों ने कार्यक्रम का लाभ उठाना शुरू कर दिया है, जिससे किसानों में काफी दिलचस्पी पैदा हुई है। दरअसल, लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर ही दस हजार से ज्यादा किसानों को इस कार्यक्रम के तहत कवर किया जा चुका है।
एग्रोस्टार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शार्दुल शेठ ने कहा, “हमारे मौजूदा मूल्य प्रस्तावों के साथ, हमारे किसानों को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान करने के लिए एग्रोस्टार एप पर किसान रक्षा कवच प्रोग्राम पेश किया गया है, जो उनकी सुरक्षा करेगा और उनके परिवारों को सुरक्षित बनाएगा। हमें भरोसा है कि यह योजना हमारे किसानों के जीवन में उचित मूल्यों को जोड़ेगी और हमारे विश्वास और उनके साथ संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगी।
बात करें आंकड़ों की तो भारत के एक बड़े हिस्से के पास अभी भी किसी तरह का कोई बीमा सुरक्षा नहीं है। सिर्फ 3.7% क्षेत्र ही बीमित है, जिसमें ग्रामीण भारत की चुनौती काफी अधिक है, सरकार और नियामक हस्तक्षेप के बावजूद, सकल फसली क्षेत्र का 60% हिस्सा बीमित नहीं है, 90% पशुधन के पास भी किसी प्रकार का कोई बीमा नहीं है। 70% 2डब्ल्यू बीमा को रिन्यू नहीं किया जाता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ मृत्यु कवर (व्यक्तिगत दुर्घटना और जीवन) जैसे बीमा भी कुछ खास प्रचलित नहीं हैं।
ग्रामकवर के सह-संस्थापक और ग्रुप के सीईओ ध्यानेश भट्ट ने कहा, “एग्रोस्टार एप पर पेश किया गया अंतः स्थापित बीमा कार्यक्रम बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता या दुर्घटना के मामले में मूल्य वर्धित सेवा (वीएएस) प्रस्ताव के रूप में किसान को एक निश्चित लाभ प्रदान करता है। कंपनी उपयुक्त आधार पर कवर बनाकर और ग्राहकों को ऑनबोर्डिंग के साथ-साथ दावों के निपटान के समय टेक्नोलॉजी का लाभ प्रदान कर, किसान समुदाय का समर्थन करना चाहती है।
वर्ष 2013 में सीतांशु शेठ और शार्दुल शेठ द्वारा स्थापित कंपनी एग्रोस्टार, डेटा और टेक्नोलॉजी की मदद लेती है ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले कृषि-सामग्री तक पहुंच में सहायता मिले और वो पारंपरिक कृषि पद्धतियों में मौजूद खेती प्रणाली के ज्ञान अंतर को पाट सकें। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इसके 1,000 से अधिक ऑफलाइन स्टोर हैं। एग्रोस्टार की योजना अगले कुछ वर्षों में 5,000 ऐसे अन्य स्टोर स्थापित करने की है। एग्रोस्टार लाखों किसानों को खेती से जुड़ी सम्पूर्ण सामग्री और वैज्ञानिक समाधान दे रहा है और उन्हें खेती के परंपरागत तरीकों को छोड़ प्रगतिशील खेती की ओर आगे बढ़ने में हर संभव मदद कर रहा है।
एग्रोस्टार के बारे में:-
2013 में स्थापित, एग्रोस्टार भारत के अग्रणी एग्रीटेक स्टार्ट- अप्स से एक है, जो #HelpingFarmersWin के मिशन पर काम कर रही है। हम भारतीय किसानों के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करने के लिए सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली कृषि-समाधान मंच बना रहे हैं। एग्रोस्टार में, हमारे समाधान अधिक मात्रा में डेटा और कृषि विज्ञान द्वारा संचालित होते हैं, जो हमारे अत्याधुनिक तकनीकी -सक्षम प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित होते हैं।