मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दौड़ाई गांव गांव साइकिल
सपा की आंधी में होगा भाजपा का सफाया - मेराज अहमद
आकाश श्रीवास्तव
बल्दीराय/सुलतानपुर, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इसौली विधानसभा क्षेत्र के चक्मूसी गांव में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर साइकिल संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।


 साइकिल संदेश यात्रा कार्यक्रम में इसौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सपा नेता मेराज अहमद शामिल हुए। क्षेत्र के चकमूसी गांव से निकली साइकिल संदेश यात्रा महमदपुर बंधवा वल्लीपुर समेत दर्जनों गांव में पहुंचकर समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाया। 


मीडिया से बातचीत के दौरान सपा नेता मेराज अहमद ने बताया कि समाजवादी पार्टी की साइकिल संदेश यात्रा अब रुकने वाली नहीं है। 


आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता दोबारा मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निकाली गई समाजवादी विजय रथ यात्रा को देखकर विरोधियों के खेमे में खलबली मच गई। 


आगामी विधानसभा चुनाव कहीं भारी न पड़ जाए,इसलिए डरी सहमी भाजपा सरकार तीनों कृषि कानून जो किसान विरोधी था उसे वापस लेने का फैसला किया। इससे साफ जाहिर हो रहा को आगामी चुनाव में समाजवादियों की आंधी में प्रदेश से भाजपा का सफाया होने वाला है।


इस मौके पर असद खान रफीक अहमद वसीम अहमद खान नदीम सिददीकी एहतिशाम खान दीपक यादव शिव श्याम यादव फहीम कामरान अयान अहमद रजा सबरान ठेकेदार इकरार मो मोइन इंदल प्रजापति दीपक चौरसिया गुड्डू समेत भारी संख्या सपाई मौजूद रहे।

Comments
Popular posts
पूर्वांचल में ड्रोन उड़ानें वाले चोरों का खौफ: ग्रामीण रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
पुणे में नदी किनारे की जमीन पर रातोंरात कब्जा!
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image