जिला पंचायत सदस्य बसपा नेत्री निकलेश सरोज समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

 

सुल्तानपुर की बसपा नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ...  देखें वीडियो

जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पुष्पगुच्छ देकर निकलेश का कांग्रेस में किया स्वागत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर हुआ यह पार्टी प्रवेश


सुल्तानपुर, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो रिपोर्ट : बहुजन समाज पार्टी की नेत्री और सुल्तानपुर जिला पंचायत वार्ड नंबर 19 की निर्वाचित सदस्य कुमारी निकलेश सरोज ने बहुजन समाज पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।  निखिलेश  सरोज को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के लिए आज सुल्तानपुर कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया था। आज बुधवार 29 अक्टूबर की दोपहर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में निखिलेश सरोज ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।  उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वालों में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से    उल्लेखनीय रही। 

इस खबर की वीडियो न्यूज़ देखने के लिए क्लिक करें यह लिंक

आपको बता दें कि निकलेश सरोज सुल्तानपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी की तेजतर्रार महिला पदाधिकारियों में गिनी जाती थी। उन्होंने अपने दम पर जनपद सुल्तानपुर के वार्ड नंबर 19 में जिला पंचायत सदस्य पद की जीत हासिल की है। खबर है कि पिछले कुछ दिनों से वह बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा के टिकट की इच्छुक थी किंतु पार्टी ने उनसे एक बड़ा फंड जमा कराने के लिए कहा था जो कि उन्हें नागवार गुजरा और उन्होंने पार्टी के इस पैसा कमाओ नीति का विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया और प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवा दी। उन्होंने आज समारोह पूर्वक कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और प्राथमिकी सदस्यता भी ली उनके साथ उनके कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। 


माना जा रहा है कि निखिलेश सरोज के कांग्रेस पार्टी में आ जाने से कांग्रेस पार्टी जिले में और मजबूत होगी। संभावना इस बात की भी है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद सौंपेगी। 


कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में निकलेश सरोज ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से अपनी राजनीति का एक नया अध्याय शुरू किया है।  निश्चित ही पार्टी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का कार्य करूंगी साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियां और कांग्रेस शासनकाल के उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का भी कार्य पूरी क्षमता के अनुसार करूंगी।

Comments
Popular posts
पूर्वांचल में ड्रोन उड़ानें वाले चोरों का खौफ: ग्रामीण रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
पुणे में नदी किनारे की जमीन पर रातोंरात कब्जा!
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image