मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा कांग्रेस पर किया करारा प्रहार
कहा-उनकी सरकार में पर्वों पर लग जाते थे कर्फ्यू 
आकाश श्रीवास्तव
सुल्तानपुर, भगीरथ प्रयास न्यूज नेटवर्क: इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली बाजार स्थित हर्ष महिला पीजी कालेज में आज 23 अक्टूबर की दोपहर आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों पर करारा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। यदि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली सपा की सरकार होती अथवा भगवान राम को ही काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस की सरकार होती अथवा बहुजन समाज पार्टी की सरकार होती तो आज अयोध्या में क्या राम मंदिर बन रहा होता?
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली, दीपावली, विजयादशमी और दुर्गा पूजा पर 2017 के पहले कर्फ्यू लग जाते थे। मुख्यमंत्री योगी ने सपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दलों को परिवार के लिए देश को दांव पर लगा दिया। इनके लिए परिवार ही इनका देश होता था जबकि भाजपा कार्यकर्ताआंे के लिए देश ही परिवार है। दोनों में यही अंतर है। उन्होने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस और यूपी में सपा परिवार के विकास तक रहा सीमित रही। 
  मुख्यमंत्री योगी ने अतिक्रमणकारियों को खुली चेतावनी दी और कहा कि,अवैध कब्जा किया तो हमारा बुलडोजर तैयार है। योगी ने जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए आगे कहा कि ,अपराध-अपराधियों पर उनकी सरकार सख्त कार्रवाई करती है। 

  सीएम मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सबसे ज्यादा फायदा सुल्तानपुर को हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सुल्तानपुर की 107 किलोमीटर की की सीमा से गुजरा है। उन्हांने कहा कि आने वाले दिनों में जब ऑटो कलस्टर बन जाएगा तो सुल्तानपुर के किसी भी नौजवान को बाहर जाकर नौकरी नहीं करनी पडेगी। सुल्तानपुर में ही तमाम रोजगार उपलब्ध हो जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि आज हमने यहां सुल्तानपुर मेडिकल कालेज का उदघाटन किया है। अब आने वाले दिनों में यहां के युवाओं को मेडिकल की पढाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। वे यहीं अपने जिले में मेडिकल की पढाई कर सकेंगे। 

 मुख्यमंत्री ने 2009 की याद दिलाते हुए कहा कि, यह वह दौर था जब हर दिन कांग्रेस नया घोटाला घोटाला करती थी। अब कहीं घोटाले का समाचार नहीं आता है। मुख्यमंत्री ने इसौली की जनता को स्मरण कराते हुए कहा कि यदि, यहां भी भाजपा विधायक होता तो अब तक यहां की तस्वीर बदल जाती लेकिन दुर्भाग्यवश यहां सपा का विधायक जीता और भाजपा का उम्मीदवार हार गया। उन्होने कहा कि इस बार यदि इसौली विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करना है तो भाजपा के उम्मीदवार को यहां से इस बार जितवा कर भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विशेषतौर पर मैं यही कहने के लिए यहां आया हुआ हूं।   

इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह तिलोकचंदी, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा, बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह ल, इसौली के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष पीपरगांव प्रदीप दादा, भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता जर्नादन महाराज, दिलीप सिंह ,सुनील सिंह ,राजधर शुक्ला, सूर्यभान पांडे, नरेंद्र अग्रहरि, हर्ष महिला पीजी कालेज प्रबंधक विकास शुक्ला, विशाल शुक्ला सहित हजारों लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री की जनसभा में बडी संख्या में स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
Comments
Popular posts
इंजीनियरिंग का 'टॉपर' निकला चोर; पुणे से की ज्वेलरी चोरी, कर्नाटक भागा, फंसा पुलिस के जाल में
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
विविध मांगों को लेकर रिक्शा और कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी, प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी
Image
‘शहीद प्रधानमंत्री’ इंदिरा गांधी की हत्या और उनके कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से करना बौद्धिक दिवालियापन और विकृति का प्रदर्शन : कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
‌"अनैतिक सत्ता का खेल! जनमत का अपमान कर महायुती सत्ता बचाने की जद्दोजहद में – कांग्रेस का करारा हमला"
Image