पुणे महाराष्ट्र के भाजपा उत्तर भारतीय अघाड़ी की नई कार्यकारिणी घोषित

पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : पुणे महाराष्ट्र के भाजपा उत्तर भारतीय अघाड़ी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। यह घोषणा १६ अगस्त २०२१ सायं ५ बजे पार्टी की ओर से की गई। जिसमें भाजपा पुणे शहर के कई दिग्गज पदाधिकारीओं ने सिरकत की। श्री लाल जी मिश्रा ( अध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा,भाजपा, पुणे शहर ) के नेतृत्व में कार्यकारिणी पद की घोषणा की गयी। इस अवसर पर एडवोकेट सुरज दुबे को महासचिव, पुणे शहर का चुना गया।  


सभा में उपस्थित अतिथियों में
- पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष श्री जगदीश मुलिक ,महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री ऊ. भा. म. भाजपा श्री प्रघुम्न शुक्ला,
संघटन महामंत्री, पुणे भाजपा, श्री राजेश पांडेय, श्री गणेश घोष पुणे शहर महामंत्री, पुणे भाजपा, श्रीमती संजीवनी पांडेय - पुणे शहर महिला अध्यक्ष,भाजपा,
 श्री नविन सिंह - प्रदेश उपाध्यक्ष ऊ. भा. म. , भाजपा आदि गणमान्य अतिथियों का समावेश था।

उपस्थित अतिथियों ने बड़ी संख्या में आये लोगों के उत्त्साह कै सराहना की और उनका मार्गदर्शन किया।
आपको बता दें कि एडवोकेट सूरज दुबे उत्तर भारतीय अघाड़ी पुणे शहर भाजपा के महासचिव बनाए गए हैं श्री दुबे क्रियाशील कार्यकर्ताओं में से रहे हैं निश्चित ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिलने से उत्तर भारतीयों में भाजपा को लेकर और उत्साह बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी।

इस संबंध में बोलते हुए एडवोकेट सूरज दुबे ने कहा कि उत्तर भारतीयों को संगठित कर पार्टी में शामिल करना और पार्टी के माध्यम से उत्तर भारतीयों की समस्याओं का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता होगी। 

Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
लॉक डाउन में भी मस्जिदों से अजान, यूपी के ग्रामीण अंचलों में बदस्तूर जारी है नमाज प्रथा
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ अजय चंदन वाला को पद से हटाया गया
Image