लॉक डाउन में फंसे 1131 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने यूपी किया रवाना
- भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क की खबर से जागा प्रशासन
पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो रिपोर्ट : भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क की ओर से पिछले 1 हफ्ते से पुणे से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाने मांग वाली खबरों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही पुणे जिला प्रशासन से बार-बार किए गए निवेदनों को अंततः सफलता मिली और आज शनिवार 9 मई की देर रात पुणे से लखनऊ के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई इस ट्रेन में कुल 1131 श्रमिक यूपी रवाना किए गए.
इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन को लेकर पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि पुणे स्टेशन से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए एक विशेष ट्रेन आज शनिवार रात उत्तर प्रदेश के 1,131 नागरिकों को लेकर रवाना हुई जो यहां पुणे में तालाबंदी के चलते विभिन्न आश्रय स्थलों में रह रहे थे.
जिस समय यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन पुणे रेलवे स्टेशन से रवाना हुई उस समय श्रमिकों को विदा करने के लिए पुणे के डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागड़े, पुलिस निरीक्षक मिलिंद गायकवाड़, प्रेम वाघमारे के साथ रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तथा स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व प्रशासन विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
इन यात्रियों के लिए पुणे जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सावधानी बरती गई। सामाजिक दूरी के साथ यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इस स्थान पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी जांच भी की गई। ट्रेन को पूरी तरह से साफ कर दिया गया था और प्रत्येक यात्री को फेस मास्क या रूमाल पहनना आवश्यक था।
ट्रेन से भेजे गए यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक था। यात्रियों को भोजन और पीने का पानी भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा भोजन भी उपलब्ध कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि पुणे के जिला अधिकारी नवल किशोर राम और उत्तर प्रदेश प्रशासन के समन्वय में राज्य सरकार द्वारा पुणे जिले से उत्तर प्रदेश के लिए जारी की गई यह पहली ट्रेन है। नागरिकों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
पुणे जिला प्रशासन की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए चलाई गई इस ट्रेन के बाद जहां उत्तर प्रदेश के अन्य उन तमाम लोगों को अपने गृह जनपद पहुंचने की उम्मीद जगी है जो पुणे में हंसकर रह गए हैं वही बिहार राज्य के लोगों को भी अब यह उम्मीद हुई है कि उनके लिए भी शीघ्र ही पुणे से ट्रेन चलेगी.