परमवीर सिंह को बनाया गया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर

मुंबई ,भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो चीफ विनोद प्रताप सिंह की विशेष रिपोर्ट : 


 


 भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के महानिदेशक परमवीर सिंह को आज शनिवार 29 फरवरी को मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है. 


 


ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ की छवि रखने वाले परमवीर सिंह की सूझबूझ और पुलिस प्रशासन में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें माया नगरी मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.


 


इसे संयोग ही कहा जाएगा कि पिछले साल सन 2019 में 9 मार्च शनिवार को ही परमवीर सिंह को महाराष्ट्र राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था और आज शनिवार 29 फरवरी 2020 को परमवीर सिंह को मुंबई जैसे अति महत्वपूर्ण और अतिसंवेदनशील महानगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया.


 


 पिछले साल और मौजूदा साल में सिर्फ एक फर्क है और वह है महाराष्ट्र की सरकार का. 


2019 में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की देवेंद्र फडणवीस की सरकार थी जबकि इस समय महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है इस सरकार ने भी पिछली सरकार की तरह ही परमवीर सिंह के कर्तव्य निष्ठा को अपनी कसौटी पर कसते हुए उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंप दी. 


 


 प्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में शनिवार को बताया गया कि सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह संजय बर्वे का स्थान लेंगे। बर्वे को 28 फरवरी को मुंबई का पुलिस आयुक्त बनाया गया था और वह आज 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्त हो गए हैं.


 संयोग से सिंह भी मुंबई पुलिस प्रमुख की दौड़ रहे थे। इस पदस्थापना से पहले सिंह प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर कार्य कर चुके हैं।


Comments
Popular posts
पूर्वांचल में ड्रोन उड़ानें वाले चोरों का खौफ: ग्रामीण रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
पुणे में नदी किनारे की जमीन पर रातोंरात कब्जा!
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image