महाराष्ट्र के अहमदनगर मनपा के नगरसेवक श्रीपाद छिंदम का पद अंततः रद्द भाजपा को लगा तगडा झटका, शिव प्रेमियों ने जताई खुशी


अहमद नगर/ महाराष्ट्र से भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क विशेष प्रतिनिधि विक्रम बनकर की रिपोर्ट. : अहमदनगर महानगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के उप महापौर रह चुके मौजूदा नगरसेवक श्रीपाद छंदम को छत्रपति शिवाजी का अपमान करना महंगा पड गया है। राज्य सरकार के नगर विकास मंत्रालय की ओर से श्रीपाद छिंदम का नगरसेवक पद रदद कर दिया गया है। इस आशय का एक पत्र भी नगर विकास मंत्रालय से छिंदम को प्राप्त हो गया है। इसे छिंदम के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी करारा झटका माना जा रहा है।


 इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उप महापौर पद पर रहते हुए अब से करीब दो साल पहले श्रीपाद छिंदम ने मनपा कर्मचारियों से फोन पर बात करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। नगर सहित राज्यभर में यह मामला उस समय सुर्खियों में आ गया था और शिव प्रेमियों ने इसकी जमकर निंदा करते हुए राज्य सरकार से छिंदम को पदच्युत करने की मांग की थी किंतु उस समय राज्य में भाजपा सरकार होने की वजह से यह मामला ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया था।


 अब जबकि राज्य में सरकार बदल गई है तो ऐसे में एक बार फिर यह मामला नगर विकास मंत्री के सामने विचारार्थ आया। इस मामले की सुनवाई के लिए छिंदम को नोटिस भी जारी की गई लेकिन वे लगातार दो तारीखों पर उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते आज उनकी गैरमौजूदगी में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीपाद छिंदम को नगरसेवक पद के अयोग्य करार देते हुए उनके नगरसेवक पद को रदद कर दिया।


 बतादें कि जिस समय छिंदम ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था उसी समय नगर मनपा के सदन में उनका पद रदद करने संबंधी एक प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद इसी प्रस्ताव के आधार पर इसे सुनवाई के लिए नगर विकास मंत्री के पास भेजा गया था।


 आपको यह भी बतादें कि इस घटना के बाद छिंदम ने शिवाजी महाराज को सार्वजनिक रूप से अभिवादन कर अपनी छवि बनाने की कोशिश की थी किंतु शिवप्रेमियों को उन पर विश्वास नहीं हुआ और सर्वदलीय विरोध प्रदर्शन करते हुए  लगातार उनके खिलाफ मोर्चा खोले रहे जिसकी परिणति आज उनके पद को छीन लेने के रूप में हो गई है।


 अब देखना यह है कि श्रीपाद छिंदम अपना पद बचाने के लिए न्यायालय की शरण लेते हैं या फिर अपनी गलती स्वीकार कर वे शांत बैठकर पश्चाताप करते हैं। 


 


 


 


 


 


Comments
Popular posts
पूर्वांचल में ड्रोन उड़ानें वाले चोरों का खौफ: ग्रामीण रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
Image
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
पुणे में नदी किनारे की जमीन पर रातोंरात कब्जा!
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image