CAA के समर्थन में इंदौर में उमड़ा जन सैलाब

 


इंदौर।  संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में रविवार को यहां हजारों लोग जुटे और इस कानून के प्रावधानों को देश हित में बताते हुए एकजुटता दिखाई



'भारत माता की जय' और 'वी सपोर्ट सीएए' (हम सीएए का समर्थन करते हैं) के नारों की गूंज के बीच यह प्रदर्शन भारत सुरक्षा मंच नाम के एक संगठन के बैनर तले शहर के दशहरा मैदान में किया गया।



प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा और सीएए के पक्ष में तख्तियां थाम रखी थीं। प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इसके साथ ही, देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

 

सीएए के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के संत-महंत, पूर्व सैनिक, वकील, डॉक्टर और अन्य तबकों के लोग शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Comments
Popular posts
धनपतगंज ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर
Image
लॉक डाउन में भी मस्जिदों से अजान, यूपी के ग्रामीण अंचलों में बदस्तूर जारी है नमाज प्रथा
Image
विकास गर्ग श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष निर्वाचित
Image
‘गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित करने का जीआर अब तक क्यों नहीं?’ — कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी का सवाल
Image
बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ अजय चंदन वाला को पद से हटाया गया
Image